महत्वपूर्ण लिंक |
|
|
|
|
|
प्रेरणा |
प्रेरणात्मक रणनिति |
मानवीय मूल्य, रोटरी ब्लड बैंक गुडगाँव की संस्कृति का अभिन्न अंग हैंI इन मूल्यों के प्रति हमारी स्थायी प्रतिबद्धता हैI इन मूल्यों से उत्पन्न चिंतन एवं सहानुभूति रोटरी ब्लड बैंक गुरुग्राम के प्रेरणा स्त्रोत हैंI हमारे दृष्टिकोण, व्यवस्था एवं पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध तथा समर्पित सहकर्मियों के समूह द्वारा विभिन्न आस्थाओं, क्षेत्रों, संस्कृतिओं एवं स्तरों के लोग, रक्त की जीवन रेखा से जुड़ गये हैंI
|
हमारा विशाल लक्ष्य-समूह: |
- शैक्षिक संस्थान
- कारखाने
- बहुराष्ट्रीय कंपनियां
- धार्मिक संगठन एवं संस्थान
- सामुदायिक सभाएं
- व्यापार केंद्र
- आवासीय कोलोनियाँ
- सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थान
- ग्राम सभाएं आदि
|
हम सदैव एक स्वस्थ जीवन शैली को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास करते हैं I
एक सुव्यवस्थित अपितु स्थिति-अनुसार-ढलने-वाला दृष्टिकोण, जो प्रत्येक लक्ष्य-समूह के लिए उपयुक्त हो, हमारी नीतियों का आधार हैI
|
|