महत्वपूर्ण लिंक |
|
|
|
|
|
गुरुग्राम: एनसीआर का अंतर्राष्ट्रीय चेहरा |
गुरुग्राम न केवल हरियाणा का अपितु दिल्ली एनसीआर का सर्वाधिक प्रगतिशील जिला है। सम्पूर्ण विश्व की बहुराष्ट्रीय कम्पनिओं के कार्यालय गुरुग्राम में स्थित हैं। हाईवे पर गाड़ी चलाते समय आपको ऐसा अनुभव होगा की आप किसी योरोपियन या अमेरिकन शहर में हैं। एन एच 8 गुरुग्राम को दिल्ली उत्तरप्रदेश तथा राजस्थान से जोड़ता है। दिल्ली मेट्रो सेवा गुरुग्राम को दिल्ली के समीप ले आई है। दिल्ली हवाईअड्डा गुरुग्राम से केवल 30 मिनट की दूरी पर है। इस प्रकार गुरुग्राम हरियाणा तथा दिल्ली एनसीआर में अंतर्राष्ट्रीय गतिविधिओं का केंद्रबिंदु है। रोटरी ब्लड बैंक गुडगाँव इस अंतर्राष्ट्रीय नगर की चिकित्चा सुविधाओं के मानचित्र में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लेने में सफल हुआ है।
|
|
|
|
|
|